संभल आज बहजोई स्थित जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अगुवाई में आयोजित उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में प्रतिभाग कर लौटते समय नगर चंदौसी के कुछ प्रतिष्ठित व्यापारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा ग्राम आटा स्थित सैनिक चौराहे के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता (MDH), हरिगोपाल वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता (मोनू) एवं शीनू गुप्ता शामिल हैं। फिलहाल अंकित जैन समेत कई लोगों का इलाज मल्होत्रा हॉस्पिटल में जारी है अंकित जैन जी के थोड़ी गंभीर चोट बताई गई है। ईश्वर से सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना दुआ करते है।
सड़क हादसे में व्यापारी घायल
Leave a Comment

