By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूजीसी रेगुलेशन : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सवर्ण में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूजीसी रेगुलेशन : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सवर्ण में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेशराज्य

यूजीसी रेगुलेशन : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सवर्ण में खुशी की लहर

Amarkesadmin
Last updated: January 30, 2026 1:20 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

नेशनल एक्सप्रेस संवाददाता

चन्दौसी : सवर्ण समाज ने आभार जटाया अपने समाज का, कहा फैसला न्याय और अधिकार की लंबी लड़ाई की मजबूत शुरुआत है सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस-2026’ पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इन नियमों को अस्पष्ट और दुरुपयोग की आशंका वाला बताया। अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल 2012 के पुराने रेगुलेशन ही लागू रहेंगे। इस मामले में सरकार से 19 मार्च तक जवाब मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सम्भल जिले के चन्दौसी , में सवर्ण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और तिलक लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सीता आश्रम स्थित माता के मंदिर में दर्शन करके प्रसाद चढ़ा कर गुरुवार को युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया।
सवर्ण समाज के लोगों ने बताया की 30 जनवरी 2026 को चन्दौसी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। हम इस संघर्ष में शामिल हर एक व्यक्ति के जज्बे को सलाम करते हैं। यह विराम अंत नहीं है, बल्कि हमारी भविष्य की रणनीति का एक हिस्सा है।उन सभी साथियों का हृदय से आभार जो दिन-रात इस प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे रहे।हालांकि अभी प्रदर्शन स्थगित है, लेकिन हमारी नजरें कानूनी कार्यवाही पर टिकी हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी ऊर्जा बनाए रखें। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर हमें पुनः एक आवाज में एकत्र होना होगा। सत्य और न्याय की इस लड़ाई में आप सभी का साथ अपेक्षित है।एकता में ही शक्ति है, और हमारा धैर्य ही हमारी जीत सुनिश्चित करेगा।श्री परशुराम धर्म शाला ट्रस्ट, ब्राह्मण शक्ति संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा, श्री ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय व्यापार मंडल, वैश्य एकता समिति, वार्ष्णेय वेलफेयर सोसाइटी, वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति, सवर्ण आर्मी,अग्रवाल महा सभा, वार्ष्णेय ट्रस्ट ,क्षत्रिय महा सभा ,पंजाबी सभा ,कायस्थ महा सभा, इन सभी संगठन का आभार व्यक्त करते हैं।इस दौरान विकास मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा, विकास उपाध्याय, लकी शर्मा, हर्ष शर्मा, सौरव शर्मा, गौरव शंखधार, मानश अग्रवाल, अंकित शर्मा, अनुपम शर्मा, जगदीश शर्मा, अंकित पाठक, ध्रुव भारद्वाज,
जयशिव भारद्वाज, मनीष शर्मा, मनोज उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहे ।

RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा
कोतवाली परिसर में लगाए गए पौधे, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
वन महोत्सव के अंतिम दिन जनपद में हुआ वृहद पौधारोपण
 बंडा ब्लॉक प्रमुख ने दिव्यांगों को वितरित की, ट्राई साइकिल आत्मनिर्भर बनाने का दिया संदेश
50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कासगंज में नहर में डूबते लोगों को बचाने वाले हीरोज़ को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
Next Article कोर्ट में तहलका: CJI बोले, ‘समाज अपनी मानसिकता बदलें, जाति का दोष ब्राह्मणों का नहीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?