यूपी सरकार ने वीवीआईपी यात्रा के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 हेलीकॉप्टर खरीदा है.. इस नए और अत्यधिक हेलीकॉप्टर को सरकार के हवाई बेड़े में शामिल किया गया है. करीब 100 करोड़ रुपए के इस हेलीकॉप्टर में दो इंजन हैं. ये हेलीकॉप्टर खराब मौसम और रात में भी सुरक्षित उड़ान भर सकता है.
इटली की कंपनी लियोनार्डो एसपीए का हाईटेक हेलीकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 क्रैश सेफ्टी सिस्टम और हाईटेक नेविगेशन सिस्टम से लैस है.. इस हेलीकॉप्टर में एक बार में 12 से 15 लोग सफर कर सकते हैं.
अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर यूनाइटेड स्टेट्स एयरफोर्स, इटली एयरफोर्स, आयरिश एयर कॉर्प्स, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स एयरफोर्स, कतर एयरफोर्स, रॉयल थाई आर्मी, जापानीज़ नेशनल पुलिस एजेंसी, इटालियन कोस्ट गार्ड, जापान कोस्ट गार्ड के साथ ही अमेरिका की सीएचसी हेलीकॉप्टर्स, गल्फ हेलीकॉप्टर्स, वेस्टस्टार एवियशन जैसे प्राइवेट ऑपरेटर भी इस्तेमाल कर रहे हैं..
100 करोड़ के हेलीकॉप्टर में उड़ेंगे सीएम योगी..”
Leave a Comment

