माननीय महापौर श्री दीपक बाली जी के नेतृत्व में नगर निगम काशीपुर द्वारा शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी क्रम में वार्ड संख्या 9 में ₹15 लाख 99 हजार की लागत से बनने वाली 2 सड़कों, वार्ड संख्या 8 में ₹63 लाख 73 हजार की लागत से बनने वाली 4 सड़कों तथा वार्ड संख्या 6 में ₹20 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाली 1 सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
लगभग ₹1 करोड़ 22 लाख की कुल लागत से निर्मित होने वाली ये सड़कें क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेंगी तथा स्थानीय विकास को नई गति देंगी।

