उत्तर प्रदेश की सियासत में मुरादाबाद जिले का हमेशा से एक खास सियासी वजूद रहा है। इसी धरती से निकलकर सामने आया है समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महमूद हसन का एक बेहद मजबूत और प्रभावशाली राजनीतिक सफरनामा। पिछले तीन दशकों से धरातल पर जनता के सुख-दुख में अनवरत रूप से सहभागी रहने वाले महमूद हसन का पारिवारिक और राजनीतिक इतिहास बेहद गौरवशाली है। वह न केवल खुद जमीन से जुड़े नेता हैं, बल्कि उनका पूरा कुनबा इस क्षेत्र में राजनीति, समाज सेवा और शिक्षा की अलख जगाने में अग्रणी रहा है।

