अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ द्वारा सहसवान तहसील पर समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 07.02.2026 को समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कुमार कठेरिया द्वारा सहसवान तहसील पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी व तहसीलदार सहसवान मौजूद रहे।

