थाना कुवरगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हुसैनपुर करौतिया मे बारातियों से नेग मांगने को लेकर दूल्हा पक्ष से मारपीट करने वाले 06 अभियुक्तगण को 02 तमन्चे नाजायज 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 04 कैंची व 05 लडकी के डण्डो व एक बुलेरो गाडी सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 23.04.2026 को थाना कुवरगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हुसैनपुर करौतिया मे बारातियों से किन्नरो द्वारा नेग में 21000/- रु0 मांगे गये जिस पर दुल्हा पक्ष ने 2100/- रु0 नेग मे दिये । इस दौरान किन्नरो द्वारा अपनी गाडी से नाजायज तमन्चे निकालकर बारातियो पर जान से मारने की नियत से फायर किये जिससे बाराती बाल बाल बच गये । उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी श्री फूल सिंह पुत्र टीकाराम नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कुवरगांव पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109/308(2) बी0एन0एस0 बनाम रोहित पुत्र शराफत नि0 ग्राम मो0 जामा मस्जिद थाना कोतवाली बदायूँ आदि 07 नफर पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 23.04.2026 को थाना कुवरगांव पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तगण 1. किन्नर रोहित पुत्र शराफत नि0 मो0 जामा मस्जिद थाना कोतवाली बदायूँ 2. खुशी पुत्र मोहेनउद्दीन 3. जस्सी पुत्र चन्द्रपाल नि0 कस्बा व थाना कुंवरगाँव बदायूँ 4. राधा पुत्र राजीव नि0 ग्राम रामनगर कालोनी थाना मिलक जनपद रामपुर 5. विनीता पुत्र प्रेमपाल नि0 सुभाषनगर जनपद बरेली 6. आयान पुत्र अशफाक नि0 सालारपुर थाना सिविल बदायूँ को ग्राम हुसैनपुर से मय दो तमन्चे नाजायज 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 04 कैंची व 05 लडकी के डण्डो व एक बुलेरो गाडी नं0- UP 24 BB 6345 के गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त से 02 नाजायज तमन्चे 315 बोर व 05 कार0 जिन्दा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 (1-B)(a)/27 A. ACT की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार किये गए अभि0गण का नाम व पता :-
1. किन्नर रोहित पुत्र शराफत नि0 मो0 जामा मस्जिद थाना कोतवाली बदायूँ।
2. खुशी पुत्र मोहेनउद्दीन नि0 कस्बा व थाना कुंवरगाँव बदायूँ
3. जस्सी पुत्र चन्द्रपाल नि0 कस्बा व थाना कुंवरगाँव बदायूँ
4. राधा पुत्र राजीव नि0 ग्राम रामनगर कालोनी थाना मिलक जनपद रामपुर
5. विनीता पुत्र प्रेमपाल नि0 सुभाषनगर जनपद बरेली
6. आयान पुत्र अशफाक नि0 सालारपुर थाना सिविल बदायूँ
आपराधिक इतिहास :-
1. मु0अ0सं0-52/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109/308(2) बी0एन0एस0 व 3/25(1-B)(a) A Act थाना कुंवरगाव बदायूँ।
बरामदगी का विवरण –
02 तमन्चे नाजायज 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 04 कैंची व 05 लडकी के डण्डो व एक बुलेरो गाडी नं0-UP 24 BB 6345।
गिरफ्तार,बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :-
1. उ0नि0 श्री विनोद कुमार शर्मा, थाना कुंवरगाँव बदायूँ मय टीम ।

