रामपुर जेल. आज़म खान यहीं कैद. शिवपाल सिंह पहुंचे. आज़म से मिले. फिर ऐलान कर दिया- आज़म पर जुल्मों का बदला लेंगे. इतने बड़े लीडर ज़मीन पर लेट रहे. ठीक कपड़े.. न दवाईयाँ… महापाप हो रहा है.
….
यूपी चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव ने साफ़ सन्देश दिया है. आज़म खान और बेटे अब्दुल्ला से शिवपाल ने जेल में एक घंटे तक मुलाक़ात की.
मिलने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा- आज़म खान के साथ बहुत जुल्म हो रहे हैं. 100 मुक़दमे दर्ज किये गए.
….
शिवपाल बोले- आज़म बहुत तकलीफ में हैं. इतने बड़े लीडर को ज़मीन पर लिटाया जा रहा है. उन्हें न दवाई दी जा रही, न ठीक से कपड़े… जिन जिन लोगों ने उनका ये हाल किया है, उनसे बदला लिया जायेगा.
इतने मुश्किल हालात में भी आज़म टूटे नहीं. हम ये नहीं भूलेंगे. बदला लेंगे.
….
4 बार के मंत्री, नौ बार विधायक, दो बार के सांसद… आज़म खान ने शिवपाल से क्या कहा?
शिवपाल के मुताबिक- आज़म ने कहा है कि अखिलेश यादव से कहना यूपी का दौरा करें. सपा की सरकार बनाएं.
….
जेल से शिवपाल सिंह यादव आजम खान के घर गए. आज़म खान की पत्नी तन्जीन फातिमा से मिले. जौहर यूनिवर्सिटी गए.
अफसरों के साथ मीटिंग की. कहा- जिन अफसरों ने जौहर यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से चीजें की हैं, उन पर कार्रवाई होगी.
आज शिवपाल सिंह यादव पुराने फॉर्म में दिखे. बड़ा और साफ़ सन्देश दिया है.

