By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: UPCL ने बिजली दरों को लेकर फैली भ्रांतियों को किया खारिज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > UPCL ने बिजली दरों को लेकर फैली भ्रांतियों को किया खारिज
उत्तराखंडराज्य

UPCL ने बिजली दरों को लेकर फैली भ्रांतियों को किया खारिज

Amarkesadmin
Last updated: December 8, 2025 1:22 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने हाल ही में प्रकाशित कुछ समाचारों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं में फैल रहे भ्रम का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। निगम ने कहा कि न तो UPCL स्वयं बिजली दर बढ़ाता है और न ही दरों में वृद्धि का निर्णय उसके अधिकार क्षेत्र में आता है। राज्य में बिजली दरों का निर्धारण केवल उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया, विस्तृत विश्लेषण और जनसुनवाई के बाद ही किया जाता है।

Contents
16% वृद्धि केवल तकनीकी समायोजनवर्ष 2026–27 के लिए वास्तविक टैरिफ़ प्रस्तावआयोग के उपभोक्ता हितैषी निर्णयों के उदाहरणबेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए निरंतर प्रयासउपभोक्ताओं से अपील

16% वृद्धि केवल तकनीकी समायोजन

UPCL ने स्पष्ट किया कि मीडिया में विद्युत दरों में 16% वृद्धि का उल्लेख नियमित वार्षिक टैरिफ़ वृद्धि नहीं है, बल्कि यह पूर्व वित्तीय वर्षों के True-up समायोजन से जुड़ी तकनीकी गणना है। वर्ष 2024–25 में आयोग द्वारा अनुमानीत ARR और वास्तविक ARR के बीच अंतर बढ़ने के कारण लगभग 13.59% समायोजन की आवश्यकता उत्पन्न हुई। यह एक लेखा आधारित प्रक्रिया है, न कि उपभोक्ताओं पर लागू होने वाली नई दर वृद्धि।

निगम ने यह भी कहा कि यदि वैधानिक दावे समय पर पूरे हो जाते, तो यह अंतर उत्पन्न ही नहीं होता।

वर्ष 2026–27 के लिए वास्तविक टैरिफ़ प्रस्ताव

UPCL ने वर्ष 2026–27 के लिए केवल 2.64% सामान्य टैरिफ़ वृद्धि का प्रस्ताव रखा है, जो उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 16% का जिक्र केवल तकनीकी हिसाब-किताब का हिस्सा है।

टैरिफ़ प्रस्ताव 10 दिसंबर 2025 तक नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद आयोग—

  • सभी हितधारकों से आपत्तियाँ और सुझाव आमंत्रित करेगा,

  • प्रदेशभर में जनसुनवाई आयोजित करेगा,

  • वित्तीय तथ्यों और तकनीकी विवरणों का परीक्षण करेगा,

  • और उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए अंतिम टैरिफ़ आदेश जारी करेगा।

आयोग के उपभोक्ता हितैषी निर्णयों के उदाहरण

UPCL ने पिछले वर्षों में आयोग द्वारा लिए गए उपभोक्ता हितैषी निर्णयों के उदाहरण भी साझा किए—

  • वर्ष 2025–26 में 12.01% वृद्धि का प्रस्ताव, आयोग ने केवल 5.62% वृद्धि मंज़ूर की।

  • वर्ष 2024–25 में 27.06% वृद्धि का प्रस्ताव, आयोग ने केवल 7.66% वृद्धि स्वीकृत की।

इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि आयोग प्रत्येक प्रस्ताव पर संतुलित और उपभोक्ता हितैषी निर्णय लेता है।

बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए निरंतर प्रयास

UPCL ने बताया कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है। इसमें शामिल हैं—

  • उपकेंद्रों का निर्माण

  • ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि

  • विद्युत लाइनों का उन्नयन

  • भूमिगत केबलिंग

  • स्मार्ट मीटरिंग और डिजिटल बिलिंग

  • फॉल्ट प्रबंधन प्रणाली

इन सुधारों के कारण बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उपभोक्ताओं से अपील

UPCL ने उपभोक्ताओं से अपील की कि निगम का उद्देश्य किसी भी रूप में आर्थिक बोझ बढ़ाना नहीं है। उद्योगों, व्यापारियों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएँ उपलब्ध कराना ही निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। टैरिफ़ से संबंधित अंतिम निर्णय केवल UERC द्वारा उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

महंगाई का असर: सिलेंडर को ही चूल्हा बनाकर खाना पका रहे लोग
अपने ही विभाग के अफसर को फोन कर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पूछा— 25 लाख में हो रही है ज़िले की पोस्टिंग?
बसपा की बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा
ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
जनपद संभल में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने चमोली में विकास और सुरक्षा परियोजनाओं का किया ऐलान
Next Article रामनगर में कोसी नदी किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?