संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। 21 जून को सात केंद्रों पर होने जा रही नीट, यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम कर लिए हैं। अराजकतत्वों और संदिग्ध लोगों से निपटने के लिए भी प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसी क्रम कलेक्ट्रेट में बिस्लिम सभागार में एसडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को नीट-यूजी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को समय से मुक्कमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए है। जिनमें जीआईसी, इस्लामियां, जीएफ कालेज, धर्मानंद सरस्वती इंटर कालेज, एसएस कालेज, केवी वन, केवी टू शामिल हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम सवा 5 बजे तक संपन्न होगी। सुरक्षा की दृष्टि से 7 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे 1.30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, निर्धारित समय के बाद किसी परीक्षार्थी का प्रवेश नही होगा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा सामग्री को केंद्र तक पहुंचाने और लाने के लिए सीओ और एसएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर एसडीएम प्रशासन, एसपी सिटी ने की बैठक
Leave a Comment

