थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के क्रम में थाना रोजा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई ।
संक्षिप्त विवरणः-। दिनांक 05.07.2026 को थाना रोजा पर वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 307/2026, धारा 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम अभियुक्त फिरोज पुत्र सुक्खू खाँ निवासी ग्राम काजीपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। वादिनी द्वारा अभियुक्तों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। विवेचना के दौरान वादिनी के धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त फिरोज घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रोजा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 10.07.2026 को थाना रोजा पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त फिरोज अटसलिया पुल के नीचे कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना रोजा पुलिस ने अभियुक्त फिरोज पुत्र सुक्खू खाँ, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी ग्राम काजीपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर को दिनांक 10.07.2026 को समय 13:05 बजे अटसलिया पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

