By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: यूपी में आंधी पानी ने मचाई तबाही; मासूम समेत सात की मौत, 21 लोग घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > यूपी में आंधी पानी ने मचाई तबाही; मासूम समेत सात की मौत, 21 लोग घायल
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आंधी पानी ने मचाई तबाही; मासूम समेत सात की मौत, 21 लोग घायल

Amarkesadmin
Last updated: April 30, 2026 2:43 am
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी. इस प्राकृतिक आपदा में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों की मदद और मुआवजे की कार्रवाई में जुट गया है.

आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर बल्दीराय, हलियापुर, अखंडनगर, बंधुआकला और कुड़वार थाना क्षेत्रों समेत जिले के कई इलाकों में देखने को मिला. जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे शिववंश दुबे निवासी 20 वर्षीय महेंद्र तिवारी की बिजली का खंभा गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. वह अपनी बहन की शादी के लिए दस दिन पहले ही परदेस से घर लौटे थे और बुधवार शाम परिवार के साथ बहन का तिलक लेकर अलीगंज बाजार जाने वाले थे.

बल्दीराय और हलियापुर में हादसे

बल्दीराय थाना क्षेत्र में दो लोगों की जान चली गई. कस्बा माफियात में सुरेश कुमार सोनकर की कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बेटी महिमा की मौत छप्पर पर ईंट गिरने से हो गई. वहीं, सिंघनी गांव में 58 वर्षीय रामबरन के घर पर पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी श्यामलली गंभीर रूप से घायल हैं.

हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव में बम बहादुर की पत्नी 35 वर्षीय रीता की कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से मौत हो गई. रीता तीन बच्चों की मां थी.

अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव में विजय बहादुर के आठ वर्षीय बेटे सुरेमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय विकास और 11 वर्षीय किशन गंभीर रूप से घायल हो गए.​

अन्य इलाकों में भी भारी नुकसान

बंधुआकला के अलीगंज दाऊदपुर में जामुन का पेड़ गिरने से 40 वर्षीय सुषमा गुप्ता की मौत हो गई. कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना मनीपुर में कच्ची दीवार गिरने से 70 वर्षीय केवला देवी की जान चली गई. कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र में नीम का विशाल पेड़ गिरने से मुन्नीलाल कोरी के घर की छत और टीन शेड ढह गया, जिसमें उनकी पत्नी धनऊ और बच्ची सुनैना घायल हो गईं. इसी आंधी-तूफान में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 80 किलोमीटर पर स्थित टोल प्लाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी.

प्रशासन राहत कार्य में जुटा

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से सहायता 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए. राजस्व और चिकित्सा विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

नाराज़गी नहीं, सम्मान से जीते दिल
बुलंदशहर में सीएम योगी की विशाल जनसभा कल
स्वच्छ एवं सुंदर जलालाबाद की ओर एक और कदम
सेवा निवृत्ति पर गजराम सिंह व ताराचंद्र को पुलिस विभाग ने दी विदाई
रामनगर-देहरादून ट्रेन का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Next Article सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?