नगर पालिका परिषद, सम्भल एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक नेतृत्व में विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड-20 बेगम सराय में “स्वच्छ सेवा मोहल्ला समिति” के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के तहत गीला-सूखा-हानिकारक कचरे के सेग्रीगेशन की जानकारी दी गई। नागरिकों को घर पर होम कंपोस्टिंग, कम्युनिटी कंपोस्टर एवं पिट कंपोस्टिंग से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सूखे कचरे को प्रोसेसिंग हेतु एम०आर०एफ० सेंटर भेजे जाने एवं 3R – Reduce, Reuse, Recycle के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

