By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: April 22, 2026 3:01 pm
Amarkesadmin
5 months ago
Share
SHARE

जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, आयकर, परिवहन, स्टाम्प, नलकूप, खनन, मण्डी, बाटमाप, परिवहन निगम आदि की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, परिवहन एवं आयकर को अपने राजस्व कलक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवैध शराब बेचने वालों पर पूर्णतया अंकुश लगाए जाने के लिए भी सख्त निर्देश दिए और कहा कि ऐसी शिकायत पर तत्काल और कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने वाहन कर एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये और राजस्व की प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों का डिस्पोजल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पेन्डिंग आरसी का भी संबंधित विभागों से मिलान अवश्य कर लें। जनपद के सभी तहसीलों में आरसी पेन्डिंग होने पर जिलाधिकारी ने निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 24 के वादों का भी निस्तारण करते रहें। निस्तारण न होने से सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग खराब हो रही है। उन्होंने धारा 80 एवं धारा 116 के वादों को भी प्राथमिकता प्रदान करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कृषि भूमि आवंटन, आवासीय आवंटन तथा तालाबों का आवंटन भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निवास, आय तथा हैसियत प्रमाण पत्र की पेंडेंसी होने पर जिलाधिकारी ने सभी पेंडेंसिंयों को समाप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व परिषद, मण्डलायुक्त कार्यालय, शासन से प्राप्त लम्बित प्रकरणों तथा कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों को समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को विशेष ध्यान देकर रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जनपद की अच्छी रैकिंग बनाये रखने में सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति खराब होने पर ठीक प्रकार से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी नगर सुश्री ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री जितेन्द्र पाल, समस्त उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, एआईजी स्टाम्प, जिला आबकारी अधिकारी, डीसी जीएसटी, मण्डी सचिव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में गौशाला भूमि पूजन समारोह संपन्न
ब्लॉक परिसर में नाश्ता और लंच सुविधा शुरू, महिलाओं की आजीविका संवर्धन में योगदान
पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़
विद्युत पोल पर करंट उतरने से पोल की चपेट में आई गाय की दर्दनाक मौत
प्रेस की आजादी पर दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रूदायन में अम्बेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, अम्बेडकर पार्क बनाने की घोषणा से खुशी की लहर
Next Article माटीकला टूल-किट योजना: 18 से 55 वर्ष के कारीगरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?