रूदायन (बदायूॅं) नगर में अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुण्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गत वर्षो की भांति इसवार भी मोहल्ला पूर्वी से संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होने बाबा साहब की झांकियों एवं अम्बेडकर संघ अध्यक्ष मा0 मिहीलाल का फूल मालाओं से स्वागत किया।
शोभायात्रा में इसवार दर्जनभर झांकियाॅं शामिल रहीं नगर में लोगों ने जगह-जगह पुण्पवर्षा से स्वागत किया। चैयरमैंन सीमा चैधरी के कार्यालय पर सभी के जलपान की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम के दौरान मा0 मिहीलाल,चै0 ठाकुरदास,डा0 अजीत मोहन गुप्ता,मदनलाल गुप्ता,संजीव गुप्ता श्मंत्रीश्,सभासद नरेन्द्र गुप्ता, विद्यारतन, भीकमसिंह,ओमवती,मुनेन्द्र,देवेन्द्र गुप्ता,ओमप्रकाश दरोगा जी, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता,यादराम, गजेन्द्र सिंह, समेत अनेक लोग शामिल रहे।
रूदायनः- अम्बेडकर शोभायात्रा के अवसर पर भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने नगर के मोहल्ला पूर्वी में अम्बेडकर पार्क बनाने की घोषणा की। लोगों मै खुशी की लहर दौड गयी।
बताते है कि नगर में भारी संख्या में एस0सी0 वर्ग की आबादी है। आरक्षण के कारण ज्यादातर समय में नगर का प्रतिनिधित्व एस0सी0 वर्ग के हाथों में रहा है किन्तु आज तक कोई भी अम्बेडकर पार्क नही बनवा सका। अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में शोभायात्रा निकलनी थी लोगों की भारी भीड जमा थी कार्यक्रम में लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया था।
इस दौरान लोगों उनसे वार्ड संख्या 05 मो0 पूर्वी में खाली पडी जगह पर अम्बेडकर पार्क बनाने की मांग की तो भाजपा नेता ने जनता की पुरूजोर मांग पर खाली पडी जगह का मुआयना कर न केवल अम्बेडकर पार्क बनाने को सहमति दी बल्कि पार्क में बाबा सहाब की भव्य प्रतिमा की भी घोषणा कर दी। भाजपा नेता की इस घोषणा से नगरबासियों में जर्वदस्त खुशी की लहर है।

