By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Amarkesadmin
Last updated: August 12, 2026 1:31 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन एवं तिरंगा सजावट को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 12 अगस्त 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी( वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने विभिन्न बिंदुओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगा झंडों के विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्रय किए जाने को लेकर विभागवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मचारी अपने आवासों पर तिरंगा झंडा लगाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शिक्षक भी अपने आवासों पर तिरंगा झंडा लगाएं। राशन की दुकानों पर भी तिरंगा झंडा लगाया जाए। पंचायत घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, मदरसों, बैंकों आदि को तिरंगा झंडे एवं तिरंगा लाइटों से सजाया जाए।
उन्होंने मार्गों के किनारे स्थित सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा झंडा एवं तिरंगा लाइट लगाने तथा सभी खंड विकास अधिकारियों को तिरंगा झंडे लगाए जाने के बाद प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान विभाजन की त्रासदी से पीड़ित लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन, भारत सरकार द्वारा विभाजन विभीषिका पर तैयार सामग्री पर आधारित प्रदर्शनी एवं लघु फिल्म का प्रदर्शन, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में व्याख्यान एवं चर्चाएं, तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, हर घर तिरंगा (HGT) सेल्फी बूथ तथा तिरंगा रैली आदि कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बाजारों को तिरंगा लाइटों से सजाने के निर्देश
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रिय सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी घरों पर तिरंगा लगाया जाए तथा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सभी सरकारी कार्यालयों एवं सरकारी आवासों पर तिरंगा लाइटें प्रकाशमान रहें।
उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं हाट-बाजारों को तिरंगा झंडों के साथ तिरंगा लाइटों से भी सजाया जाए। झंडों का सही तरीके से एवं समय से वितरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम आदि में गरिमापूर्ण तरीके से फल एवं मिष्ठान का वितरण तथा वहां तिरंगा झंडे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस कोड में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने 13 अगस्त को शिक्षिकाओं द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से निकाली जाने वाली स्कूटी रैली के संबंध में अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से तिरंगा खरीदकर किया उत्साहवर्धन
बैठक के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रिय सिंह, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप जिलाधिकारी सम्भल विकासचन्द्र, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, समस्त खंड विकास अधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने तिरंगा झंडे क्रय किए।
अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तिरंगा झंडों की सराहना करते हुए समूह की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस महेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक व्यवसायों में उल्लेखनीय वृद्धि
अनूपशहर क्षेत्र पंचायत में 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए बजट पारित
खागा में जनसंभव सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
किसना ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामपुर पहुंचे शिवपाल, आजम खान से जेल में की मुलाकात
Next Article कांग्रेस संगठन मजबूत करने को हुई बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?