By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रभारी मंत्री ने जन जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

Amarkesadmin
Last updated: June 4, 2026 1:04 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के साथ संचालित हों जागरुकता कार्यक्रम: प्रभारी मंत्री

बदायूँ: 04 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद सहित पूरे प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान 05 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन व क्रियान्वयन के संबंध में प्रदेश सरकार के स्तर से जनपद के प्रभारी मंत्री बनाए गए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन विभाग अरुण कुमार सक्सेना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को जन सहभागिता व माइक्रो प्लानिंग के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान अंतर्गत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ-साथ पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाए।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मुहैया कराया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सहानुभूति पूर्वक पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विश्व में सबसे ज्यादा पौधारोपण किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह हर जरूरतमंद तक पहुंचे। विकास प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कराएं तथा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून व आगामी दिनों में कराए जाने वाले पौधारोपण के कार्यों को त्यौहार के रूप में मनाया जाए तथा जनता तक मोदी जी व योगी जी की योजनाएं पहुंचाई जाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी ब्लॉकों में आयोजित होने वाले जन-जनकल्याण शिविर के आयोजन से पूर्व इसका प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिवरों का लाभ ले सकें। उन्होंने प्राकृतिक कृषि कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए जा रहे किसानों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभियान को माइक्रो प्लानिंग बनाकर जन सहभागिता के साथ सफल बनाया जाए।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि चौपाल आयोजन के दौरान अधिकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार व पात्रों को उसका लाभ भी पहुंचाएं। जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने जन जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून से होगी, इस दिन कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस विशेष दिवस के लिए जनपद को 08 लाख 65 हजार पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें वन विभाग को 50 हजार, ग्राम्य विकास विभाग को 5 लाख 46 हजार, पंचायती राज विभाग को 36 हजार, कृषि विभाग को 1 लाख 37 हजार, उद्यान विभाग को 91 हजार व नगर निकायों को 05 हजार का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पौधारोपण के लिए नगर निकाय स्तर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, ग्रामीण स्तर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए को नोडल अधिकारी बनाया गया है इसके अतिरिक्त पूरे वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिला वन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया कि 05 जून को ही जन जागरूकता रैली भी निकल जाएगी।
उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून के मध्य नगर निकायों में मलिन बस्तियों का चयन कर वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान योजनाओं का लाभ भी पात्रों को पहुंचाया जाएगा। मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। 12 व 13 जून को प्रदेश स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी मीडिया से वार्ता करेंगे इसके बाद जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 जून से 16 जून तक समस्त विकासखण्डों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 5 जून से 21 जून की अवधि में विकासखंड स्तरीय कैंपों में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड के रजिस्ट्रेशन का कार्य भी किया जाएगा। जनपद स्तर पर 17 जून से 20 जून तक डायट परिसर ऑडिटोरियम बदायूं में जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अवधि में प्राकृतिक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें 500 से अधिक कृषकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जन जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा तथा विकासखंड क्षेत्र में भी समस्त ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद, ग्राम आदि स्तरों पर मनाया जाएगा। साइकिल एवं पैदल जन जागरूकता यात्राएं भी आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला वन अधिकारी निधि चौहान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर योगी सरकार की कार्रवाई, अलंकार अग्निहोत्री निलंबित
06ओवरलोड वाहन सीज एवं 20 दो पहिया वाहनों के किए गए चालान
सम्भल में महिलाओं को पुरस्कृत कर #MissionShakti5 ने प्रेरणा दी
बदायूं में बजाज ने लॉन्च किया नया लुक और बेहतर टेक्नोलॉजी वाला वीगो P7012 ऑटो
सहसवान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कांग्रेस के भीतर अलग राह की मांग तेज, गठबंधन राजनीति पर सवाल
Next Article जिला सैनिक कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?