बरेली, 13 अगस्त, 2026। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह के निर्देशन में आज रोड नं0-4 स्थित रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम से न्यू माॅडल काॅलोनी तक ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के अंतर्गत इज्जतनगर मंडल में रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया तथा वापसी में तिरंगा रैली का समापन रोड नं0 4 पर हुआ।
“हर घर तिरंगा 2026” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
रेल प्रशासन द्वारा आपसे अपील की जाती है कि आप अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर, अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस राष्ट्रीय जन अभियान का हिस्सा बनें।
रेल कर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली
Leave a Comment

