भतीजे आकाश आनंद के ससुर के बाद अब मायावती ने सतीश मिश्रा के भांजे पर कार्रवाई की है। बसपा प्रमुख ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। अंटू मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के सगे भांजे हैं।
मायावती ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने एक्स हैंडल पर अंटू मिश्रा के निष्कासन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे श्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।”
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अंटू मिश्रा का निष्कासन बसपा की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मायावती ने अपने समधी और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।

