By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: 31 जनवरी को विशेष अभियान में बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति अनिवार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > 31 जनवरी को विशेष अभियान में बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति अनिवार्य
उत्तर प्रदेशराज्य

31 जनवरी को विशेष अभियान में बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति अनिवार्य

Amarkesadmin
Last updated: January 29, 2026 1:07 pm
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

18 वर्ष पूर्ण करने वाले तथा छूटे हुए मतदाताओं से भरवाए जाएंगे फार्म-6

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 29 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 31 जनवरी, शनिवार को एक विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि उक्त तिथि को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान दिनांक 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं तथा अन्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फार्म-6 अवश्य भरवाए जाएं, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी निर्धारित की गई है। साथ ही, वर्तमान में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति प्रतिदिन जनपद के डीईओ पोर्टल पर देखी जा सकती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें 2810 मतदेय स्थल तथा 1792 मतदान केंद्र स्थापित हैं। प्रकाशित आलेख्य (06 जनवरी 2026) के अनुसार जनपद में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,08,599, महिला मतदाता 8,02,921, तृतीय लिंग मतदाता 96 तथा कुल मतदाता 18,11,616 हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 06 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 30 सहायक निर्वाचक अधिकारी, 2810 बीएलओ तथा 285 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 का शुभारंभ कर प्रचार वाहन एवं जागरूकता रैली को किया रवाना
केन्द्रीय राज्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का विधिवत शुभारंभ
मुरादाबाद में जनकल्याण शिविर व विकास कार्यों का लोकार्पण
संगठन राजकीय महाविद्यालय में वृहद्ध वृक्षारोपण के तहत वृक्ष लगाए गए
बिसौली में बिजली विभाग ने कैंप लगाया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में फाइलेरिया रोग के निदान एवं नियंत्रण को लेकर महत्पूर्ण समीक्षा बैठक की गयी आयोजित
Next Article “पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा थाना कोतवाली का किया गया वार्षित निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?