By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Amarkesadmin
Last updated: January 26, 2026 1:17 pm
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का पर्व है, गणतंत्र दिवस :- डॉ अरुण कुमार सक्सेना

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की मजबूती का स्मरण कराता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आज हम सभी यह संकल्प लें कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करेंगे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। हमें संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए राष्ट्र सेवा को अपना ध्येय बनाना चाहिए।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आज का दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का अवसर देता है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही देश आगे बढ़ रहा है।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि संविधान ही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। हमें सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के मार्ग पर चलते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, डीसीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, भाजपा नेता हीरालाल कश्यप, राणा प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल, ब्लॉक प्रमुख के.सी शाक्य, धीरज सक्सेना, दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, जिला उपाध्यक्ष शरदेन्दु पाठक, जोगेंद्र सिंह पटेल, सुरजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, विजय रतन, नीतू मिश्रा, रचना शंखधार, अभिषेक वर्मा, पंकज शर्मा, रचित साहू, अनुभव उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कान्हा गौशाला का शिलान्यास समारोह
सिसौना ब्लॉक के सामने भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत
मुख्यमंत्री बोले-31 मई तक हर हाल में तैयार हो खेल विश्वविद्यालय, सत्र शुरू करने के निर्देश
जमीन खरीदने से पहले बरतें सतर्कता: कमिश्नर दीपक रावत की अहम अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों के परिवारों को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनपद संभल के ग्रामवासियों से संवाद, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
Next Article ग्राम पंचायत कथरा खगेई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, पंचायत घर व विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?