By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीएम धामी ने थामा रैकेट..फिट और फोकस्ड रहने का दिया संदेश…बैडमिंटन कोर्ट में दिखा अलग अंदाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > सीएम धामी ने थामा रैकेट..फिट और फोकस्ड रहने का दिया संदेश…बैडमिंटन कोर्ट में दिखा अलग अंदाज
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने थामा रैकेट..फिट और फोकस्ड रहने का दिया संदेश…बैडमिंटन कोर्ट में दिखा अलग अंदाज

Amarkesadmin
Last updated: December 20, 2025 10:26 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से 10वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया. देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार 20 दिसंबर को शुभारंभ किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कामों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है. क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है.

सीएम ने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी.

अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया. प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं. बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है. खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में पहचान बना रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है. राज्य परिवर्तन की ओर अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.

हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके.

पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने की घोषणा; सीएम योगी रहे मौजूद
रेलवे फाटक के नजदीक जलनिकासी हेतु पुलिया का निर्माण का निरीक्षण किया
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार रामविलास वेदांती का रीवा में निधन, अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार
प्रिय सैनरा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का आह्वान: एसआईआर अभियान को बनाएं जन-जन का आंदोलन
Next Article नपुंसक है पति…सास बोली- जेठ से पैदा करना होगा बच्चा, एमएनसी में CA है पत्नी; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?