बिसौली। नगर पंचायत सैदपुर में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का कार्य माह अप्रैल के अंत तक चलेगा।
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के सभागार में 37 प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी प्रबंधन और डाटा गुणवत्ता से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारी हर जानकारी को गंभीरता से समझे और फील्ड में उसका सही क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सही प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी ही सटीक आंकड़े एकत्र कर पाएंगे जो भावी विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे। जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर हरदीप सिंह व अमित पाराशरी ने कार्मिकों को एचएलओ एप पर डेटा संग्रह, भवन क्रमांकन एवं चिन्ह्यांकन तथा स्वगणना जैसे बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
जनगणना 2027 की तैयारी तेज, सैदपुर में प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू
Leave a Comment

