संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न औद्यानिक विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नाननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि प्रदेश का अधिक से अधिक किसान पारम्परिक खेती के साथ साथ आधुनिक तकनीकों एवं विविध फसलों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें। इसी सोच को धरातल पर साकार करने का कार्य जनपद स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
जनपद शाहजहाँपुर में जिलाधिकारी श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा जिला उद्यान अधिकारी श्री पुनीत कुमार पाठक के प्रयासों से किसानों को औद्यानिक फसलों एवं औद्यानिक विकास योजानाओं से अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण ग्राम गंगसरा पुचायाँ, तहसील एवं विकासखण्ड पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर के प्रगतिशील किसान श्री गोविन्द सिंह पुत्र श्री तारा सिंह की सफलता की कहानी है, जिन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के माध्यम से अपनी खेती को एक नई दिशा दी है।
श्री गोविन्द सिंह, जोकि पहले पारम्परिक खेती के द्वारा विभिन्न औद्यानिक फसलें करते थे, जिसमें उन्हे सीमित आय ही प्राप्त होती थी। खेती में बढ़ती लागत और घटती आय के कारण दे आर्थिक चुनोतियों का सामना कर रहे थे। जिसके कारण उन्होंने खेती में लगातार हो रहे बदलाव, नई नई तकनीकी को अपनाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना की जानकारी हेतु जिला उद्यान अधिकारी श्री पुनी

