आज नगर चंदौसी स्थित संजीवनी पैलेस में अग्रवाल सभा द्वारा अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 अग्रसेन महाराज की 5149 वॉ जयंती महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सलिल अग्रवाल कोठीवाल (चेयरमैन-आरके स्कूल चंदौसी) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीन कुमार एवं डॉ. तरुण अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित एवं पूजन मंत्र सहित अक्षत द्वारा करके किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना पर बच्चों द्वारा प्रस्तुति से हुई। सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल गोगी ने मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल (अध्यक्ष-अग्रवाल सभा बिसौली) हरि अग्रवाल (अध्यक्ष-अग्रवाल सभा बदायूं) एवं सौरभ मित्तल (अग्रवाल सभा मुरादाबाद) को पटका पहनाकर बैच लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों के परिचय से कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल ने सभी को अवगत कराया। महोत्सव में शतरंज प्रतियोगिता में अग्रकुल के 26 नोनिहाल ने प्रतिभाग किया, जिनके निर्णायक मंडल में गोविंद अग्रवाल व शुभम अग्रवाल, मेहंदी प्रतियोगिता में अग्रकुल के 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसके निर्णायक मंडल में शिल्पी अग्रवाल, जूली अग्रवाल एवं इशिका अग्रवाल रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अग्रकुल के 25 प्रतिभागिओं ने प्रतिभाग किया, जिसके निर्णायक मंडल में नेहा अग्रवाल, खुशबू गोयल रही। महोत्सव में शिशु फैंसी ड्रेस व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अग्रकुल के लगभग 140 नोनिहाल ने प्रतिभाग किया। जिसके निर्णायक मंडल में खुशबू अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल, निष्ठा अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल रही। दोनों प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार तथा शेष सभी को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्सवर्धन किया गया। प्रतियोगिताओं के बीच में नितिन अग्रवाल एमसीएक्स, शिखर गोयल, मुदित गर्ग, शुभम अग्रवाल और भरत अग्रवाल द्वारा 50 प्रश्न मंच और 100 लकी ड्रॉ निकालकर उपहार दिए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के वृद्धजनों का पटका पहनाकर तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संचालिका अपूर्वा अग्रवाल, तृप्ति जिंदल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल गोगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अग्रवाल सभा द्वारा गत वर्षो में किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया कि सभा आपके सहयोग से समाज की जरूरतमंद परिवार को समय-समय पर आर्थिक सहयोग करती है। जिसमें कन्याओं के विवाह बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आदि शामिल है। इस दौरान अग्रवाल सभा के मंत्री प्रदीप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चिराग गोयल, गोविन्द अग्रवाल, मुदित गर्ग, शुभम अग्रवाल, विनय अग्रवाल, शिखर गोयल, अर्चित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, संगीता गोयल, अंकुश किराना, गौरव बंसल, दीपक अग्रवाल, गौरव गोयल, सोनू अग्रवाल राज कैटर्स, प्रथम गोयल, विनय रिलैक्सो, जिवेन्द्र जीवो आदि अग्रबंधु मौजूद रहे।

