जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 02 वांछित अभियुक्तगण, अवैध शस्त्र/शराब में 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं शान्ति व्यवस्था भंग कार्यवाही अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को *थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 75/2026 धारा 69/351(2)/352 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट मे चल रहे वांछित अभियुक्त नदीम अली पुत्र उमरपासा उर्फ मौ0 उमर नि0 ग्राम पसियापुरा थाना अजीमनगर जिला रामपुर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 140/26 धारा 108 बीएनएस में वांछित 01 नफर अभि0 लेखराज उर्फ भूरे पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम जुल्हैपुरा थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 01 अभियुक्त गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र पाल निवासी वार्ड न0 10 कस्बा व थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ को मय 17 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 83/26 धारा 60 आबकरी अधि0 पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्या0 भेजा गया ।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नासिर पुत्र श्री कल्लन निवासी मौ0 नई बस्ती कस्बा सैदपुर थाना वजीरगंज बदायूँ उम्र करीब 42 वर्ष को मय एक अदद तंमचा .315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ सैदपुर बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 3/25(1-B)(a) A.Act पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्या0 भेजा गया ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 181/2026 धारा 3/25(1-B)(a) A.Act थाना वजीरगंज बदायूँ
2. मु0अ0स0 137/26 धारा 3/25(1-B)(a) A.Act थाना सहसवान बदायूँ
3. मु0अ0स0 279/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज बदायूँ
4. मु0अ0स0 71/21 धारा 3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली बदायूँ
5. मु0अ0स0 228/21 धारा 413 भादवि थाना कादरचौक बदायूँ
6. मु0अ0स0 229/21 धारा 8/22 NDPS ACT थाना कादरचौक बदायूँ
7. मु0अ0स0 369/21 धारा 379/411 भादवि थाना सहसवान बदायूँ
8. मु0अ0स0 747/17 धारा 3/25 ए एक्ट थाना वजीरगंज बदायूँ
9. मु0अ0स0 864/17 धारा 354/427/452/506 थाना वजीरगंज बदायूँ
10. मु0अ0स0 877/17 धारा 3/25 ए एक्ट थाना वजीरगंज बदायूँ
11. मु0अ0स0 878/17 धारा 411 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना वजीरगंज बदायूँ
12. मु0अ0स0 507/14 धारा 379 भादवि थाना वजीरगंज बदायूँ
13. मु0अ0स0 450/07 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना वजीरगंज बदायूँ
14. मु0अ0स0 451/07 धारा 4/25 ए एक्ट थाना वजीरगंज बदायूँ

