आज मुख्य अभियंता, बरेली इं0 श्री राघवेंद्र जी से शिष्टाचार भेंट कर नगर पंचायत दहगवां की विद्युत व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान नगर क्षेत्र में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो-वोल्टेज, जर्जर विद्युत लाइनें, ट्रांसफॉर्मरों की समस्याएँ तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों से उन्हें अवगत कराया गया। मुख्य अभियंता महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये !
जनहित सर्वोपरि है। नगरवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

