आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर पंचायत फतेहगंज पंचमी में अधिशासी अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर में होली पर्व के दौरान बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।
अधिशासी अधिकारी ने निर्देश दिए कि होली पर्व के अवसर पर नगर के सभी वार्डों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए तथा मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से होलिका दहन स्थलों के आसपास सफाई, कूड़ा निस्तारण, चूना एवं आवश्यक छिड़काव समय से किए जाने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए, जिससे त्योहार के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बना रहे।
इसके अतिरिक्त नगर की समस्त नालियों की व्यापक सफाई कर जलभराव एवं गंदगी की समस्या को समाप्त करने पर जोर दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सभी सफाई कर्मी निर्धारित समय पर अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा सुपरवाइजर्स द्वारा नियमित निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी की जाए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूर्ण कर ली जाएं। स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिशासी अधिकारी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित
Leave a Comment

