अगर आप रोजाना पढ़ाई या जॉब के लिए ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवन ऐप के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट बुक कराने पर रेलवे 3 फीसदी की छूट दे रहा है।
ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे टिकट पर 3 फीसदी की छूट दे रहा है। हालांकि यह छूट सिर्फ अनारक्षित (unreserved) टिकटों पर ही है। लेकिन इसके लिए शर्त है कि टिकट को रेलवन ऐप ( RailOne App ) के माध्यम से ही बुक किया जाए। सस्ती दर पर टिकट लेने की इस सुविधा का लाभ 14 जुलाई तक ही मिलेगा। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो पढ़ाई या काम के सिलसिले में अनरिजर्व्ड ट्रेनों में रोजाना सफर करते हैं।
अनरिजर्व्ड टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन भी बुक कराई जा सकती है। पहले UTS (यूटीएस) ऐप के माध्यम से अनरिजर्व्ड टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक की जाती थी। 1 मार्च से यूटीएस ऐप को बंद कर दिया गया है। इसकी जगह रेलवन ऐप ने ले ली है। अगर आप UTS या IRCTC ऐप इस्तेमाल करते थे, तो आपको रेलवन ऐप पर अकाउंट नहीं बनाना पड़ेगा। आपका पुराना यूजरनेम और पासवर्ड RailOne में भी काम करेगा।

