वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग व मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान के अन्तर्गत थाना उझानी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर बसोमा रोड निकट नवल किशोर पटाखे की दुकान के पास से दो अभि0 गण 1. अतुल कुमार शर्मा पुत्र अरूण कुमार शर्मा उर्फ अन्नू 2. शिवम भारद्वाज पुत्र भीष्म शर्मा नि0 गण ग्राम रिसौली थाना बिल्सी जनपद बदायूँ को एक गाडी पिकअप यूपी 25 एफटी 8091 मय 01 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त पिकअप को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । इस सम्बन्ध में थाना उझानी पर बरामद माल व अभि0 के विरुद्ध मु0अ0स0-27/2026 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. अतुल कुमार शर्मा पुत्र अरूण कुमार शर्मा उर्फ अन्नू नि0 ग्राम रिसौली थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
2. शिवम भारद्वाज पुत्र भीष्म शर्मा नि0 ग्राम रिसौली थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
बरामदगी का विवरण
01 किलो ग्राम अफीम
01 गाडी पिकअप UP 25 FT 8091
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. श्री प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी मय टीम ।

