राजपुरा डी एस एम शुगर रजपुरा में नव नियुक्त यूनिट हेड श्री उपेन्द्र तोमर ने कार्यभार संभाला
आज दिनांक- 13 अप्रैल 2026 को गरिमामय एवं भव्य स्वागत समारोह डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में आयोजित किया गया।इस अवसर पर कंपनी के एमडी श्री गौरव गोयल जी, कुंवर ईशान गोयल जी एवं सीओ श्री अक्षत कपूर जी ने नए यूनिट हेड को तिलक लगाकर व माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।साथ ही साथ पुराने यूनिट हेड जो कि धामपुर शुगर मिल धामपुर के यूनिट हेड बनाए गए है उनको भी बधाई दी गई उस समारोह में पूरे यूनिट परिवार में उत्साह एवं नई ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिसमें आरती दिल्ली हेड ऑफिस, इकबाल सिंह राजन कुमार दीक्षित , संजीव कुमार फाइनेंस , संतोष चौहान, आईटी संजीव कुमार, अमित अग्रवाल, अवतार सिंह , सुधीर त्यागी, , अंचल बिंदल, आकाश ठाकुर, लवीश कुमार, पंकज गुप्ता , वसीम अहमद, आशीष बाजपेई, गोपाल शुक्ला, रिपुंजय उपाध्याय, सौरभ सिंह, योगेश गुप्ता, प्रदीप त्यागी, देवेंद्र मलिक, डॉक्टर विजेंद्र मुखेरिया, निर्भय सिंह, अरुण राघव, ऋतुराज सिंह, सहित अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।वरिष्ठ प्रबंधन ने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि श्री उपेन्द्र तोमर जी के अनुभवी नेतृत्व में इकाई उत्पादन, गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रशासनिक दक्षता एवं किसान सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ स्थापित करेगी।
नए यूनिट हेड ने अपने संबोधन में टीम को साथ लेकर चलने और प्रबंध तंत्र के उम्मीदों पर पूरा खरा उतरने की बात कही।इनका कहना था कि मै पांच टी का बड़ा महत्व है पहला ट्रांसपेरेंसी दूसरा ट्रुथ जिनके मिलने से बनता है ट्रस्ट और इन तीनों के होने से बनती है टीम और जब चारों एक साथ आ जाए तो कितनी भी बड़ी टारगेट क्यों न हो वह पूरा किया जा सकता है।
नए यूनिट हेड ने क्षेत्र के गन्ना किसानों का पूरा ध्यान रखने की बात भी कही। नए यूनिट हेड ने कार्यभार ग्रहण से पूर्व अपने पुराने यूनिट हेड आशीष शर्मा और कारखाना प्रबंधक राजन कुमार दीक्षित के साथ हरि बाबा आश्रम में जाकर प्रणाम और उनका आशीर्वाद भी लिया।समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए यूनिट हेड का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। यह अवसर संगठन की सकारात्मक कार्यसंस्कृति, सामूहिक नेतृत्व एवं आपसी सम्मान का प्रतीक बना।

