पूर्व राज्यमंत्री और सहसवान से पांच बार विधायक रहे ओमकार सिंह यादव शुक्रवार को सांकुरा गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालात ऐसे रहे कि घाट तक जाने वाले मार्ग पर करीब 5 से 6 किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव और बदायूं सांसद आदित्य यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुत्र एवं सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने मुखाग्नि दी। हजारों समर्थकों ने नम आंखों से अपने प्रिय “बाबूजी” को अंतिम विदाई दी।

