सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राजनीति पार्टी जॉइन करने की सलाह दी है। राजभर ने शनिवार को अलीगढ़ में कहा- अगर शंकराचार्य को राजनीति करनी है, तो उन्हें खुलकर मैदान में आ जाना चाहिए। उन्हें जो भी पार्टी पसंद हो उन्हें उस राजनीतिक दल को जॉइन कर उस पार्टी का झंडा-डंडा लेकर जनता के बीच निकलना चाहिए।’ हाल ही में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद के संदर्भ में राजभर ने कहा, महात्माओं को ऐसी राजनीति शोभा नहीं देती।

