उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ. 18 वर्षीय अंश की अवैध तमंचे से गोली लगने से मौत हो गई, जब वह दोस्तों के साथ वीडियो बना रहा था. यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा मोहल्ले में हुई, जहां हवाई फायरिंग का वीडियो शूट किया जा रहा था.
अंश और उसके दोस्त मैदान में खड़े होकर तमंचे से फायरिंग कर रहे थे. वीडियो बनाते समय अचानक गोली चल गई और अंश के पेट में जा लगी. घायल होने के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

