बदायूं। गांधी ग्राउंड में आयोजित एकता विकास प्रदर्शनी एवं अंडर वाटर फिश टनल ‘जल परी’ का भव्य उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी तथा आम नागरिक मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और विकास की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि एकता विकास प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और सामाजिक संदेशों की जानकारी मिलती है, जो समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।

