शाहजहांपुर – जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने “नो-मैपिंग” मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के लिए 64 स्थलों पर व्यवस्थाएँ पुख़्ता करने के निर्देश दिए। 21 जनवरी से 170 सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनवाई करेंगे, और 18 जनवरी को विशेष अभियान में अधिकारी बूथों का दौरा कर बीएलओ से समन्वय करेंगे। बैठने, पानी, इंटरनेट, कंप्यूटर और सूचना बोर्ड जैसी मूल सुविधाएँ अनिवार्य की गईं।

