आज पूर्व मंत्री मा० श्री डीपी यादव जी के दिल्ली कार्यालय में भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी Research and Analysis Wing (RAW) के रिटायर्ड अधिकारी आर के राव जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उनके द्वारा लिखित पुस्तक के हिंदी संस्करण का विस्तृत विवेचन किया गया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, खुफिया तंत्र, देशहित एवं समसामयिक विषयों पर गंभीर और महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।
पुस्तक के माध्यम से देश की सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली तथा राष्ट्र सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने पुस्तक को राष्ट्रहित एवं जागरूकता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

