मुरादाबाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के दृष्टिगत मुरादाबाद बस अड्डा और पीतलनगरी बस अड्डा का निरीक्षण किया गया।
मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डे के बाहर स्थित नाले की सफाई कराने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए साथ ही रोडवेज के बाहर स्थित पुलिस चौकी के आसपास सीज करने के उपरांत खड़े किए गए वाहनों को हटवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।
बस अड्डे के निकट स्थित नाले पर टेढ़े विद्युत पोल को दुरुस्त कराने, पेड़ों की छटाई कराने और बसें बसअड्डा परिसर में ही खड़ी हों इसके लिए बैरिकेटिंग एवं अन्य जरूरी कदम उठाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
मुरादाबाद में बस अड्डा व्यवस्था सुधार को लेकर प्रशासन सक्रिय
Leave a Comment

