संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बरेली द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 05.06.2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में श्री हरिओम ए०आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) शाहजहाँपुर श्री आर० पी० गौतम, यात्री/मालकर अधिकारी, शाहजहाँपुर, एवं बरेली व बदायूँ से परिवहन विभाग की आयी टीमों तथा यातायात पुलिस शाहजहाँपुर की संयुक्त टीम द्वारा जनपद शाहजहाँपुर में अनाधिकृत बस संचालन एवं माल वाहनों के ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के अन्तर्गत लगभग 60 बसों की चेकिंग की गयी जिसमें 14 बसों के चालान तथा 12 बसे बन्द की गयीं। बन्द बसों की सवारियों को रोडवेज की बसों से उनके गन्तव्य हेतु रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त 03 डम्पर को खनन के ओवरलोड में एवं 03 अन्य वाहन ओरलोड में चालान भी किये गये। ओवरलोड सवारी ढोने के अभियोग में 3 आटो को विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया तथा 07 आटो के ओवरलोड में चालान भी किये गये। माल वाहनों में यात्रियों के परिवहन के अभियोग में 04 वाहनों के चालान तथा 02 वाहन निरूद्ध किये गये। 02 वाहनों को कर बकाया के अभियोग में निरूद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में लगभग 09.00 लाख की धनराशि सन्निहित है।
जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि किसी भी वाहन को नियम के विरुद्ध संचालन कदापि न किया जाये यदि नियम विरुद्ध (ओवरलोड कर बकाया आदि) वाहन संचालित पायी जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।
जनपद में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाया गया अभियान
Leave a Comment

