UP: मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ या सुपरवाइजर को अब डीएम भी निलंबित कर सकेंगे। अभी तक कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि अगर बीएलओ आयोग के निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)/डीएम उन्हें निलंबित कर सकेंगे।

