संवाददाता शक्ति कुमार शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह कीअध्यक्षता में शुक्रवार को बैंक ऑफ़ बड़ोदा चौडेरा शाखा में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
कैम्प में जनपद के बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आसपास की शाखों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कुल 166 शाखाओं की सहभागिता के साथ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृत किए गए।
स्वीकृत ऋण का विवरण इस प्रकार है—
सीएम युवा योजना: 106 प्रकरणों में ₹380.05 लाख
पीएम सूर्य घर योजना: 25 प्रकरणों में ₹44.70 लाख
पीएम स्वनिधि योजना: 167 प्रकरणों में ₹21.53 लाख
मुद्रा योजना: 35 प्रकरणों में ₹208.10 लाख
पशुपालन योजना: 44 प्रकरणों में ₹93.15 लाख
अन्य योजनाएं: 165 प्रकरणों में ₹275.04 लाख
का ऋण वितरण/स्वीकृति प्रदान की गई।
कैम्प में विशेष रूप से स्वरोजगार, लघु उद्यम, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर बल दिया गया, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत् के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त डीसी डीआईसी डीडीएम नाबार्ड श्री प्रवेश गंगवार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपक कुमार बैंक ऑफ़ बरोदा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा एलडीएम एवं सभी बैंकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रेरित किया गया।
जनपद प्रशासन एवं बैंकिंग तंत्र द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कैम्प आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने का आश्वासन दिया गया

