बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।
बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति टीम महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आयोजित किया गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। उन्होंने घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में 1090 और किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल कृष्णा आदि उपस्थित रही।
बिसौली में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया
Leave a Comment

