मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कृषकों से उनकी समस्याएं और फीडबैक प्राप्त कर उनका निराकरण किये जाने हेतु उप संचालक चकबन्दी श्री ओमप्रकाश अंजोर द्वारा तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम चटकाली में चौपाल का आयोजन किया गया और इस दौरान चौपाल में उपस्थित कृषकों की समस्याओं को सुना गया।
ग्राम चटकाली में धारा-9 का प्रकाशन पूर्व में ही हो चुका है। उन्होंने ग्राम चौपाल में उपस्थित सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि धारा-9 के वादों, जैसे-निर्विवाद विरासत/बैनामा का निस्तारण ग्राम में बैठकर कृषकों की सहमति/समझौते के आधार पर सुनिश्चित करें और विवादित पत्रावलियों को तत्काल चकबन्दी अधिकारी को निस्तारण हेतु सन्दर्भित करें।
चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को सभी कृषकों की उपस्थिति में निर्देशित किया गया कि ग्राम में रहकर ही सभी कृषकों को आकार पत्र-5 के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि कृषकगण आकार पत्र-5 को समझने के पश्चात् आपत्ति प्रस्तुत कर सकें। ग्राम चौपाल में उपस्थित सभी कृषकों को अवगत कराया गया कि धारा-9 के प्रकाशन के उपरान्त उनको जो आकार पत्र-5 वितरित किया गया है, उसे भली भाँति जॉच लें यदि उसमें अंकित किसी भी प्रविष्टि में कोई त्रुटि परिलक्षित होती है तो उसके विरूद्ध चकबन्दी अधिकारी के न्यायालय में आपत्ति प्रस्तुत करें। कृषकों को यह भी जानकारी दी गई कि उनके ग्राम में उच्चाधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम लगातार होता रहेगा।
ग्राम चटकाली में आयोजित हुई चौपाल, चकबंदी अधिकारियों ने कृषकों की सुनी शिकायतें
Leave a Comment

