प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन कम खर्च करने की अपील के बाद देशभर में इसका असर देखा जा रहा है। ईंधन को बचाने के लिए कई नेताओं और अधिकारियों ने साइकिल से सफर करके इस मुहिम का हिस्सा बनने की कोशिश की। राजस्थान के एक सीनियर आईपीएस पर पीएम मोदी की अपील का विशेष असर देखने को मिला। इस आईपीएस ने सांकेतिक नहीं बल्कि नियमित रूप से ऑफिस आने जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शुक्रवार 15 मई से शुरू हुआ यह सफर लगातार जारी रहने वाला है।

