By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बरनवाल समाज की एकता पर जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरनवाल समाज की एकता पर जोर
उत्तर प्रदेशराज्य

बरनवाल समाज की एकता पर जोर

Amarkesadmin
Last updated: June 22, 2026 2:53 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

प्रगतिशील बरनवाल वैश्य सभा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार देर सायं गौशाला रोड स्थित अनुष्का सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगठनात्मक एकता, सामाजिक समरसता एवं समाज के भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरनवाल समाज के आदिपुरुष महाराजा अहिवरन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. दुर्गा टंडन बरनवाल ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं गरिमामय वातावरण प्रदान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार गुप्ता बरनवाल ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर बरनवाल समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा सामूहिक प्रयासों से समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।
प्रांतीय महामंत्री श्री राजीव कुमार गुप्ता बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य मोती के समान मूल्यवान है। जिस प्रकार अनेक मोतियों से सुंदर माला का निर्माण होता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग एवं सहभागिता से एक सशक्त संगठन का निर्माण होता है। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने समाज के युवक-युवतियों के हित में प्रांतीय वैवाहिक सम्मेलन आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक गुप्ता ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।
समारोह में श्री गिरीश कुमार गुप्ता, श्री संजीव गोयल, श्री अभिषेक गुप्ता सहित समाज के विभिन्न सक्रिय सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. दुर्गा टंडन बरनवाल, श्रीमती अमिता गुप्ता एवं श्रीमती रश्मि गोयल को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन डॉ. दुर्गा टंडन बरनवाल ने किया। अपने प्रेरणादायी संचालन के माध्यम से उन्होंने संगठनात्मक एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं समाजोत्थान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार गुप्ता, नवीन गुप्ता बरनवाल, अमित कुमार गुप्ता, प्रवेश गोयल, अवधेश कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, राजकुमार गोयल, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रविशंकर, संजीव कुमार सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार गुप्ता बरनवाल ने की।
अंत में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने गौशाला रोड स्थित मोगा रेस्टोरेंट में आयोजित सामूहिक भोज में सहभागिता की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का समापन भोजन एवं आपसी संवाद के साथ हुआ।

आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना तिलहर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
विद्यालय में रोटरी क्लब ने लगाए पौधे
पुलिस सेवा छोड़ राजनीति में आने की तैयारी, हेड कांस्टेबल का इस्तीफा चर्चा में
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का किसानों ने किया स्वागत, गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जस्टिस एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
Next Article बरेली सेंट्रल जेल से चकमा देकर भागा कैदी, सात कर्मचारी निलंबित, मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?