एलएलबी की छात्रा से रेप का आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व नगर अध्यक्ष नौ महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आया तो उसने बाकायदा जुलूस निकाला। जेल के बाहर समर्थकों ने उसे माला पहनाई और फूल बरसाकर नारेबाजी की। इसके बाद गाड़ियों से जुलूस निकाला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आठ अगस्त 2025 को मोदीनगर निवासी एलएलबी की छात्रा ने मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद 11 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 17 मई को सुशील प्रजापति जेल से बाहर आया।

