हापुड़: राष्ट्रीय परिवर्तन दल (RPD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव जी के हापुड़ प्रथम आगमन पर तनवीर फार्म हाउस में एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के फार्म हाउस पहुँचते ही उपस्थित जनसैलाब ने गगनभेदी नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा डीपी यादव जी को फूल-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर आदिल सिद्दीकी जी (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिवर्तन दल) तथा सैफी सेवा फाउंडेशन (रजि०) के संस्थापक प्रबंधक निज़ामुद्दीन सैफी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ साथी, प्रमुख पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने पार्टी की नीतियों और जन-कल्याणकारी सोच को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं के जोश और एकजुटता ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
हापुड़ में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव जी का तनवीर फार्म हाउस में हुआ ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत
Leave a Comment

