By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मा० जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्य, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मा० जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्य, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

मा० जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्य, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: May 23, 2026 2:23 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
सीएमडैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहाँपुर जनपद प्रदेश में 07 स्थान पर है

शाहजहाँपुर 23 मई। उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्य, राजस्व वसूली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन बिंदुवार प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि सीएमडैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहाँपुर जनपद प्रदेश में 07 स्थान पर है, जो जनपद के बेहतर प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का परिणाम है।
मा0 मंत्री जी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी से कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, खराब ट्रांसफार्मर बदलने की कर्रवाई समय से कराई जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति समय से दी जाए और अधिक विद्युत बिलों की समस्या में सुधार किया जाए। मंत्री जी ने रसायन डीबीटी के जागरूकता के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए और कहा कि किसानों को फसलों में कम से कम रासायनिक दावों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में दुग्ध एवं अंडा उत्पादन में बढ़ोतरी की जाए जिससे जनपद की अर्थव्यवस्था में सुधार हो। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत गांव में हर घर जल योजना के पूर्ण हुए कार्यों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मछली पालने के लिए खाली तालाबों के पट्टे किए जाएं। माननीय मंत्री जी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण समय से पूरे कराए जाए।
माननीय मंत्री जी ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में गेहूं खरीद एवं उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों को खाद्य समय से मिले।
बैठक में पंडित दीनदयाल सोलर लाइट योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, एकीकृत बागवानी योजना, खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दैनिक विद्युत आपूर्ति, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना तथा पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, सड़क निर्माण, सेतु निर्माण, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं, टेली रेडियोलॉजी सेवाएं तथा दुग्ध मूल्य भुगतान, वृद्धावस्था निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की बिंदवार प्रगति समीक्षा की गई।
माननीय मंत्री जी ने कानून व्यवस्था के समीक्षा करते हुए जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक सौरभ द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जनपद की कानून व्यवस्था 11वीं रैंक है। उन्होंने विशेष अपराध, प्रमुख अपराध, महिलाअपराध, गैंगस्टर, साइबर क्राइम, पाक्सौ एक्ट, एनडीपीएस, चार सीट, लंबित विवेचनाएं एवं अपराध नियंत्रण आदि के संबंध में विस्तार से बताया। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि जनपद की कानून व्यवस्था अच्छी रहे। खुराफातियों एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाईकी जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगन व निष्ठा से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की प्रगति में सुधार हुआ है, निरंतर प्रयासरत रहें।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अंत में माननीय प्रभारी मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों पर अच्छे से कार्रवाई कराई जाएगी।
इस अवसर पर महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए अवधेश राम जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित उन संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

77वें यूपी स्थापना दिवस पर हाथरस में विविध कार्यक्रम, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
UPCL ने बिजली दरों को लेकर फैली भ्रांतियों को किया खारिज
जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन
नपुंसक है पति…सास बोली- जेठ से पैदा करना होगा बच्चा, एमएनसी में CA है पत्नी; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
राधेश्याम रामायण के रचयिता पंडित राधेश्याम जी को बरेली में श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी ने लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण
Next Article थाना सिंधौली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सुनी गईं, जनसमस्याएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?