‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ बिल लोक सभा से पास हो गया। संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि RTI और ऑडिट प्रक्रिया को इन व्यवस्थाओं से दूर रखा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।
संसद के मानसून सत्र में बुधवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लोकसभा में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एनटीए को लेकर सवाल उठाए। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरटीआई और ऑडिट को चोरी वाली सभी तरह की व्यवस्था से दूर कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस पूरे मामले में जवाबदेही किसकी तय होगी?

