By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद

Amarkesadmin
Last updated: May 3, 2026 1:59 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

राजधानी लखनऊ से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सत्येंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी शादी जल्द ही होने वाली थी. उससे पहले ही उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया. परिजनों ने उनकी मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

मूल रूप से फतेहपुर जिले के रहने वाले सत्येंद्र वर्मा लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित अहिमामऊ इलाके में किराए पर रहते थे. गुरुवार को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला. काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे के भीतर सत्येंद्र का शव पंखे से लटका मिला.

तलाशी के दौरान पुलिस को चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में सत्येंद्र ने अपनी जिंदगी की असफलताओं के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं.

परिजनों का कहना है कि सत्येंद्र की शादी तय हो चुकी थी और वह अपनी मंगेतर से बातचीत करते थे. परिजनों के अनुसार, आत्महत्या से एक दिन पहले भी सत्येंद्र की अपनी मंगेतर से लंबी बातचीत हुई थी. उनका आरोप है कि इसी बातचीत के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे.

परिवार का दावा है कि मंगेतर की वजह से ही सत्येंद्र ने यह कदम उठाया. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही, सुसाइड नोट को जांच के लिए रख लिया गया है. पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. सुसाइड नोट, परिजनों के आरोप और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मकर संक्रांति पर संतो के मिलन के बाद सतसंग हुआ
पूरन लाल लोधी का बदायूं में भव्य स्वागत
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण…
गांधी ग्राउंड में एकता विकास प्रदर्शनी व ‘जल परी’ फिश टनल का भव्य उद्घाटन
ब्लॉक जगत में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट फोन, डिजिटल कार्य प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, 3 पुलिसकर्मी निलंबित
Next Article वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?